सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सोनाक्षी के साथ परेश रावल नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले सोनाक्षी ने परेश रावल संग काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया है। साथ ही, उन्होंने परेश रावल के हेरा फेरी 3 में ना होने पर प्रतिक्रिया दी है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के सार दिग्गज एक्टर परेश रावल भी नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब सोनाक्षी सिन्हा परेश रावल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने परेश रावल संग काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही, उन्होंने परेश रावल के हेरा फेरी 3 में ना होने पर भी प्रतिक्रिया दी।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वो हेरा फेरी 3 बिना परेश रावल के सोच भी नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि परेश रावल का फिल्म में होना फ्रेंचाइजी के चार्म के लिए जरूरी है। बता दें, कुछ समय पहले खबर आई थी कि परेश रावल हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे। इसको लेकर परेश रावल ने ट्वीट भी किए थे। हेरा फेरी 3 छोड़ने की खबर के बाद परेश रावल की ये पहली फिल्म रिलीज हो रही है। परेश रावल संग काम करने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके जैसी क्षमता वाले अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी।” उन्होंने कहा कि परेश रावल के साथ काम करना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को सोनाक्षी सिन्हा के कुश सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक सपरनेचुरल थ्रिलर होगी। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।