भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही शिकायतें अब बंद होगी। इसे लेकर सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। इस निर्णय के बाद वे अफसर राहत भरी सांस ले सकेंगे जिनके खिलाफ सालों से जांच चल रही थी। दरअसल अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही जांच बंद करने के लिए GAD ने नए फॉर्मूले की शुरुआत की है। झूठी शिकायतों को बंद करने के लिए सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता अगर सामने नहीं आया तो अफसर की जांच की फाइल क्लोज कर दी जाएगी। जांच के दौरान साक्ष्य और गवाही देने वाला फरियादी सामने नहीं आया तो अफसर को क्लीन चिट दी जाएगी। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के PS मनीष रस्तोगी ने आदेश जारी कर दिया है।
अफसरों को बड़ी राहत, सालों से चल रही जांच की जाएगी बंद
![You are currently viewing अफसरों को बड़ी राहत, सालों से चल रही जांच की जाएगी बंद](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/05/MP-GAD.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 25, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article One Nation-One Election प्रस्ताव को CM यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम, बोले – भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों के अलावा हमारी संसदीय प्रणाली में आएगा ऐतिहासिक सुधार](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-19-at-2.16.01-PM-300x172.jpeg)
One Nation-One Election प्रस्ताव को CM यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम, बोले – भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों के अलावा हमारी संसदीय प्रणाली में आएगा ऐतिहासिक सुधार
![Read more about the article स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में जारी बारिश का दौर, 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट …](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/08/barishh-2-300x169.webp)
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में जारी बारिश का दौर, 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट …
![Read more about the article मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर: 3 दिनों तक ठंड और कोल्ड-डे अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी का सुझाव!](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2025/01/Declaration-7.jpg)