उज्जैन के तबला वादक अरुण कुशवाह बने भारत के सांस्कृतिक दूत, रूस में देंगे भारतीय संगीत की शिक्षा

You are currently viewing उज्जैन के तबला वादक अरुण कुशवाह बने भारत के सांस्कृतिक दूत, रूस में देंगे भारतीय संगीत की शिक्षा

उज्जैन के तबला वादक अरुण कुशवाह बने भारत के सांस्कृतिक दूत, रूस में देंगे भारतीय संगीत की शिक्षा

उज्जैन – शहर के युवा तबला वादक एवं आकाशवाणी के ग्रेडेड कलाकार अरुण कुशवाह का चयन भारत के सांस्कृतिक दूत (कल्चरल एम्बेसेडर) के रूप में हुआ है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने मध्यप्रदेश से कई वर्षों बाद किसी शिक्षक एवं कलाकार को इस गौरवपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।

रूस में तबला शिक्षक के रूप में करेंगे कार्य

अरुण कुशवाह को रूस के मॉस्को स्थित जवाहरलाल नेहरू कल्चरल सेंटर (JNCC), भारतीय दूतावास में तबला शिक्षक एवं कलाकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वे अगले 18 माह तक भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत विदेशियों को तबला वादन का प्रशिक्षण देंगे और भारतीय दूतावास का प्रतिनिधित्व करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दे चुके हैं प्रस्तुति

अरुण ने तबले की प्रारंभिक शिक्षा राकेश घुगरे से प्राप्त की और वर्तमान में तालऋषि बंगाविभूषण पंडित अनिन्दो चटर्जी के गंडाबंध शिष्य के रूप में तालीम ले रहे हैं। वे अब तक भारत के विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पद्मश्री एवं ग्रैमी अवार्ड प्राप्त कलाकारों के साथ प्रदर्शन कर चुके हैं।

भारतीय संगीत परंपरा के होंगे संवाहक

इस नियुक्ति के साथ अरुण कुशवाह रूस में भारतीय संगीत परंपरा को सहेजने, सिखाने और प्रचारित करने का कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि पूरे प्रदेश से एकमात्र अरुण को इस पद के लिए चयनित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

अरुण की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि “अरुण न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगे।”

Leave a Reply