भारत से अब ब्रह्मोस मिसाइलें भी होंगी एक्सपोर्ट

You are currently viewing भारत से अब ब्रह्मोस मिसाइलें भी होंगी एक्सपोर्ट

भारत से कई देशों ने ब्रह्मोस मिसाइलों की मांग की है। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत अगले 10 दिनों में ही ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का ग्राउंड सिस्टम एक्सपोर्ट करना शुरू कर देगा।

भारत ने 2023 में भी डिफेंस एक्सपोर्ट में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। भारत ने दुनिया के देशों को करीब 16 हजार करोड़ रुपये की कीमत के हथियार बेचे थे। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले 2022 में भी 13 हजार करोड़ रुपये के हथियारों का सौदा हुआ था। भारत में डिफेंस प्रोडक्शन भी ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

Leave a Reply