उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह भस्म आरती में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा की भस्म आरती में शामिल होकर वे धन्य हो गए। उन्होंने परिवार और देश की खुशी के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने एक शिव भजन भी गया। बता दें कि उज्जैन में चल रहे विक्रम उत्सव के तहत मंगलवार शाम को जुबिन नौटियाल शिप्रा नदी के रामघाट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसलिए वे उज्जैन आए हुए हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। सुबह भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जुबिन नौटियाल
![You are currently viewing महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जुबिन नौटियाल](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/04/image-2024-04-09T082436.628.jpg)
- Post author:jantantra_admin
- Post published:April 9, 2024
- Post category:उज्जैन / मनोरंजन / महाकाल मंदिर
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article Mahakal Lok Phase-2: आज महाकाल लोक में दिवाली, दुनिया की सबसे हाइटेक लेकिन दूसरी सबसे बड़ी रसोई तैयार](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2023/10/rasoi-300x136.jpg)
Mahakal Lok Phase-2: आज महाकाल लोक में दिवाली, दुनिया की सबसे हाइटेक लेकिन दूसरी सबसे बड़ी रसोई तैयार
![Read more about the article नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/06/होने-वाले-दामाद-जहीर-के-साथ-दिखे-शत्रुघ्न-सिन्हा-300x169.webp)
नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा
![Read more about the article विकास होने से बहुत कुछ बदलाव आया: उच्च शिक्षा मंत्री ने 4 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2023/10/mahakal-lok-bhoomipujan-300x225.jpg)