फरवरी के आखिरी दिनों में फिर बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड; 24 फरवरी को नया सिस्टम होगा एक्टिव

You are currently viewing फरवरी के आखिरी दिनों में फिर बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड; 24 फरवरी को नया सिस्टम होगा एक्टिव

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। फरवरी के जाते-जाते सर्द हवाएं लौट सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 फरवरी से दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। भोपाल समेत कई शहरों में बादलों की चादर छाई रही, जबकि इंदौर और उज्जैन में दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो इस बदलाव की वजह दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का एक्टिव होना है। इसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है। बता दें, मौसम विभाग ने 24 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की चेतावनी दी है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

इसे भी देखें: Chhaava Movie Review https://www.facebook.com/share/r/15z5WLJxcp/

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, फरवरी में लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड दोबारा अपना असर दिखा सकती है।

बीते दिन की बात करें तो भिंड और मुरैना में बुधवार रात हल्की बारिश हुई, जिससे ठंडक बढ़ गई। गुरुवार सुबह मुरैना में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक दोबारा लौटने के संकेत हैं। वहीं, राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। यहां दिन का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी, रायसेन, नरसिंहपुर और नौगांव में 28-29 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Leave a Reply