LoC पर फिर मंडराया खतरा: राजौरी में पाकिस्तानी स्नाइपर अटैक, भारतीय जवान घायल; हाई अलर्ट जारी कर सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

You are currently viewing LoC पर फिर मंडराया खतरा: राजौरी में पाकिस्तानी स्नाइपर अटैक, भारतीय जवान घायल; हाई अलर्ट जारी कर सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बुधवार सुबह जब भारतीय सेना के जवान अपनी नियमित गश्त पर थे, तभी पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर फायरिंग हुई। गोली सीधे गोरखा रेजीमेंट के जवान मन कुमार बेगा को लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, फायरिंग से ठीक पहले LoC पर एक ब्लास्ट भी हुआ, जिसके बाद दुश्मन की ओर से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले ने हाल ही में हुई भारत-पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग के बाद बनी शांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इससे पहले 21 फरवरी को दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों के बीच चार साल बाद पहली फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसमें सीमा पर शांति बनाए रखने और संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। लेकिन महज 20 दिनों के भीतर पाकिस्तान ने फिर से अपनी चालबाजियों से इस समझौते की धज्जियां उड़ा दी हैं।

बॉर्डर पर बढ़ रहा तनाव: बीते एक महीने की बड़ी घटनाएं

16 फरवरी 2025: LoC पर स्नाइपर फायरिंग में एक भारतीय जवान घायल।
13 फरवरी 2025: पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की खबर, लेकिन भारतीय सेना ने किया खंडन।
11 फरवरी 2025: LoC के पास IED ब्लास्ट, जिसमें 2 जवान शहीद, 1 घायल।
4 फरवरी 2025: भारतीय सेना ने LoC के पास 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।
14 जनवरी 2025: राजौरी में लैंडमाइन ब्लास्ट, गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल।

Leave a Reply