IPL के लिए PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, PCB चीफ ने खुलेआम दी चेतावनी

You are currently viewing IPL के लिए PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, PCB चीफ ने खुलेआम दी चेतावनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चलते पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है. दरअसल,पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले कई विदेशी खिलाड़ी अचानक आईपीएल का रुख कर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चिंता बढ़ गई है. इस पूरे मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का गुस्सा खुलकर सामने आया है और उन्होंने आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई तक की बात कह दी.

PCB चीफ ने क्या कहा?

दरअसल रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने साफ कहा,जहां तक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सवाल है,आप खुद देखिए इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में कौन-कौन खेलने आया है. हां, 2-3 खिलाड़ी जरूर लीग छोड़कर गए हैं और हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.

दरअसल, इस बार आईपीएल और पीएसएल का आयोजन लगभग एक ही समय पर हो रहा है, जिससे दोनों लीगों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि नकवी ने कहा कि आईपीएल से टकराव का पाकिस्तान सुपर लीग पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दुनिया में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और कई इंटरनेशनल खिलाड़ी अब भी पीएसएल का हिस्सा हैं.