क्या IPL 2026 के पूरी सीजन से बाहर हो जाएंगे पैट कमिंस? फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

You are currently viewing क्या IPL 2026 के पूरी सीजन से बाहर हो जाएंगे पैट कमिंस? फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Pat Cummins: आईपीएल 2026 के आगाज में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस इन दिनों चोट से उबर रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे? अब इसपर कमिंस ने खुद बड़ा अपडेट दिया है.

क्या टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस?

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. पिछले साल उनके पीठ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस ने नेट में गेंदबाजी शुरू कर दी है.उन्होंने अपनी वापसी को लेकर बात की है.

कमिंस ने हाल ही में अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि मैं अभी भी पीठ की चोट से ठीक हो रहा हूं.मैंने नेट्स में गेंदबाजी भी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि आईपीएल शुरू होने वाला है. मैं शुरुआती मैचों में तो हिस्सा नहीं ले पाऊंगा, लेकिन उम्मीद है कि मुझे मैदान में वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. कमिंस ने आगे कहा कि मैं हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं. हमने कमबैक के लिए एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे मैं टूर्नामेंट के बीच तक पूरी तरह फिट हो जाऊंगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर लूंगा.