आदित्य धर की बॉलीवुड फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमा हाल में धूम मचा रही है. फिल्म अब ऐतिहासिक बन चुकी है. सोमवार को दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म देखने पहुंचे. फिल्म देखने को बाद उन्होंने जमकर तारीफ की और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिव्यू लिखा. विराट कोहली से पहले भी इस फिल्म को देखने के लिए कई स्टार सिनेमा हॉल जा चुके हैं.
विराट कोहली ने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की. विराट कोहली ने अब तक का सबसे बेहतरीन ‘सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ बताया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज मैंने यह फिल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी कोई दूसरी फिल्म मैंने आज तक नहीं देखी. इस फिल्म ने हर तरह की भावना को जगा दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला.”
कोहली ने जमकर की तारीफ
विराट कोहली ने आदित्यधर को टैग करते हुए आगे लिखा, “आपके टैलेंट और आपका सेल्फकॉन्फिडेंस आपकी बनाई इस फिल्म में साफ झलकता है. आपको मेरा सलाम. आप सचमुच एक जीनियस हैं और हालांकि सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन काम किया है, लेकिन @ranveersingh, इस फिल्म के बाद आप एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गए हैं. आपकी परफॉर्मेंस तो कमाल से भी बढ़कर था. सचमुच, वाह!”