what is zombie drug: दुनियाभर में लोग आज ड्रग्स की वजह से परेशान हैं. कई देशों में अलग-अलग ड्रग्स की वजह से हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इन सब के बीच एक और नया ड्रग्स चर्चा में आ गया है, जिसको जॉम्बी ड्रग कहा जा रहा है. ये पहले ही अमेरिका के कई राज्यों में अपने पैर पसार चुका है और घरों को बर्बाद कर चुका है.
भारत में भी पिछले दिनों कई वीडियो सामने आए जिनमें लोग बीच सड़क पर स्टैच्यू बने नजर आ रहे थे. दावा किया जा रहा था कि ये जोंबी ड्रग्स के कारण ही हो रहा है. हालांकि जांच में कुछ और ही खुलासा हुआ. लेकिन इसके बाद लोगों के मन में इस ड्रग्स को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
क्या होता है जॉम्बी ड्रग?
जॉम्बी ड्रग को जायलाजीन नाम की दवा से बना होता है. जिसे ‘जॉम्बी ड्रग’ के नाम से जाना जाता है. इस ड्रग्स को खासतौर पर पशुओं के लिए बनाया गया था. ताकि उन्हें ट्रेंकुलाइजर यानी शांत किया जा सके. यह दवा बहुत ही आसानी के साथ मिल जाती है. इसके साथ ही इसकी कीमत भी बहुत कम होती है.
क्या होता है ड्रग्स लेने के बाद
इस ड्रग्स के असर की बात करें तो इसका प्रभाव बेहोशी वाली दवा की तरह का ही है. इसको लेने के बाद शख्स को नींद आने लगती है, सांसें धीमी हो जाती है, साथ ही साथ उसके शरीर पर कई तरह के जख्म उभरते दिखाई देते हैं. जैसे कोई बड़ी चोट लगी हो. इसके ज्यादा इस्तेमाल से आदमी की त्वचा सड़ भी जाती है. कई लोगों की कमर झुक जाती है और वे सीधे खड़े नहीं हो पाते हैं. लंबे समय तक डोज लेने से लोग अपने ही शरीर को काटने भी लग जाते हैं.
जायलाजीन के मरीज का इलाज करना मुश्किल है.कई बार संक्रमित त्वचा के अल्सर वाले शरीर के अंगों को काटना पड़ता है क्योंकि कुछ इतने गहरे हो जाते हैं. यही वजह है कि इलाज करना मुश्किल होता है.
भारत में भी हुए थे वीडियो वायरल
भारत में पिछले कुछ दिनों के भीतर इस लोगों के स्टेच्यू बनने के वीडियो सामने आए हैं. इनमें बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना जैसे शहरों में भी इस ड्रग के सेवन के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और विशेषज्ञ सतर्क हो गए हैं. हालांकि जांच में सामने आया है कि इनमें से किसी के भी शरीर में इस तरह का कोई ड्रग्स नहीं मिला है.