बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का धमाका, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, धुरंधर और माइकल को छोड़ा पीछे

You are currently viewing बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का धमाका, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, धुरंधर और माइकल को छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 18 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने अपने शुरुआती दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई की. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस वजह से शुरुआती दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली. इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी टक्कर देकर ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई. ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए करीब एक हफ्ते का समय बीत चुका है और यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है. वहीं वर्ल्ड वाइड स्तर पर भी ‘भूत बंगला’ ने करीब 160 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अपने नौवें दिन 9,266 शोज के जरिए 10.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए कुल 100.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. घरेलू बाजार में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये रहा, वहीं दुनिया भर में इसने 160 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. खास बात यह है कि मात्र 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालकर मुनाफे की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

अब तक का कुल कलेक्शन

  • फिल्म ने प्रीव्यू शोज के जरिए 3.75 करोड़ रुपये बटोर लिए थे.
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की.
  • दूसरे दिन कमाई में बढ़त हुई और इसने 19 करोड़ रुपये कमाए.
  • तीसरे दिन फिल्म ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई 23 करोड़ रुपये की.
  • चौथे दिन फिल्म के खाते में 6.75 करोड़ रुपये आए.
  • पांचवें दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
  • छठे दिन इसकी कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही.
  • सातवें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये जुटाए.
  • इस तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल 84.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की.
  • वहीं दूसरे हफ्ते की शुरुआत करते हुए आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए.
  • नौवें दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
  • अब तक फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 100.90 करोड़ रुपये हो चुकी है.