ट्विशा की मर्डर मिस्ट्री में ऑडियो टेप की एंट्री! सास गिरीबाला सिंह और द्व‍िशा के भाई के बीच बातचीत का दावा

You are currently viewing ट्विशा की मर्डर मिस्ट्री में ऑडियो टेप की एंट्री! सास गिरीबाला सिंह और द्व‍िशा के भाई के बीच बातचीत का दावा

भोपाल के चर्चित रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामले में हर दिन कुछ नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब कथित ऑडियो टेप सामने आया है. ऑडियो में ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है.

ऑडियो में ट्विशा के पुराने रिश्‍तों और निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछने की बात कही जा रही है. मामले में परिवार के लोगों ने मानसिक प्रताड़ना और चरित्र पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि अभी इस कथित ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और विस्‍तार न्‍यूज भी इसकी आधिकारिक पुष्ट‍ि नहीं करता है.

परिजन कर रहे दोबारा पोस्‍टमार्टम की मांग

ट्विशा की मौत के 8 दिनों के बाद भी परिजनों ने ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है. परिजनों का कहना है कि जब तक दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होता है तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.