महाकाल मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक की कर दी पिटाई, हिंदू युवती के साथ पहुंचा था

You are currently viewing महाकाल मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक की कर दी पिटाई, हिंदू युवती के साथ पहुंचा था

 महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ भस्म आरती में शामिल होने पहुंचा था. इस दौरान बजरंग दल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला मंगलवार-बुधवार की रात का है, जहां महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी का रहने वाला सरफराज शेख (26) एक हिंदू लड़की के साथ महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने आया था. मंगलवार-बुधवार की रात वह लाइन में लगा था, तब तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन जैसे ही वह आधार कार्ड चेक कराया तो बवाल हो गया. क्योंकि आधार कार्ड में उसकी जाति मुस्लिम थी. जबकि उसके साथ में आई युवती हिंदू थी.

बजरंग दल वालों ने कर दी पिटाई

इसकी जानकारी जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी, तो उन्होंने तुरंत ही सरफराज को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सरफराज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ललाट पर महाकाल भी लिखवा रखा था. लेकिन इसके बावजूद वह बजरंग दल की गिरफ्त में आ ही गया. इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सबको समझाइश देकर सबको शांत करा दिया