आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका के लिए विश्व कप का आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। अपने पहले मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के हाथों 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस लिहाज से श्रीलंका के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है।
Pak vs SL: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
श्रीलंका: 1 पथुम निसांका, 2 कुसल परेरा, 3 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चरित असलांका, 6 धनंजय डी सिल्वा, 7 दासुन शनाका (कप्तान), 8 डुनिथ वेललागे, 9 महीश थीक्षाना, 10 मथीशा पथिराना। 11 दिलशान मदुशंका
पाकिस्तान: 1 अब्दुल्ला शफीक, 2 इमाम-उल-हक, 3 बाबर आजम (कप्तान), 4 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 5 सऊद शकील, 6 इफ्तिखार अहमद, 7 मोहम्मद नवाज, 8 शादाब खान, 9 हसन अली, 10 शाहीन अफरीदी, 11 हारिस रऊफ