Haryana के बेटे Mohit Yadav ने किया ऐसा कमाल, प्रधानमंत्री Modi के हाथों मिलेगा सम्मान

You are currently viewing Haryana के बेटे Mohit Yadav ने किया ऐसा कमाल, प्रधानमंत्री Modi के हाथों मिलेगा सम्मान

Charkhi Dadri: चरखी दादरी जिले के गांव भागेश्वरी निवासी Mohit Yadav ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसे अगर वाहन में इंस्टॉल कर लिया जाए तो सड़क दुर्घटनाएं रुक जाएंगी. स्टार्टअप के क्षेत्र में किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए Mohit को अब 28 से 30 जून तक दिल्ली में होने वाले एशिया स्टार्टअप महाकुंभ में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट स्टार्टअप ऑफ द ईयर 2024 के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री Modi मोहित को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे.

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी तारीफ कर चुके हैं

Mohit Yadav ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसे गाड़ी में इंस्टॉल करने के बाद आप चाहकर भी एक्सीडेंट नहीं कर पाएंगे. इस सॉफ्टवेयर में ऐसे फीचर्स हैं जो गाड़ी को काफी हद तक सुरक्षित बना देंगे. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस सॉफ्टवेयर की तारीफ कर चुके हैं. इतना ही नहीं Mohit के इस इनोवेशन के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने उन्हें सम्मानित भी किया है। Mohit ने बताया कि सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं। Tata Motors, Google और NASA भी Mohit के सॉफ्टवेयर से प्रभावित हैं और काम करने की पेशकश की है।

शराब पीने के बाद अगर आप कार स्टार्ट करने की कोशिश करेंगे तो भी वह स्टार्ट नहीं होगी।

Mohit ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी की सीट बेल्ट पर सेंसर लगाए गए हैं। दूसरे वाहन में देखा जाए तो सीट बेल्ट लगाने पर बीप की आवाज आती है, लेकिन इस सॉफ्टवेयर में वाहन स्टार्ट नहीं होगा। अगर आप बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाएंगे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। इसी तरह अगर ड्राइवर शराब पीने के बाद कार स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो वह स्टार्ट नहीं होगी।

2019 में काम शुरू हुआ था

Mohit ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस संकाय में B.Tech किया है। उन्होंने साल 2019 से ही सॉफ्टवेयर बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी. इनोवेशन साल 2022 में पूरा हुआ. Mohit के नाम पर 80 पेटेंट दर्ज हैं, जिनमें से 24 को मंजूरी मिल चुकी है. Mohit का कहना है कि वह अपनी खुद की कंपनी बनाना चाहते हैं। वह एक ऐसी गाड़ी बनाना चाहते हैं जो सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षा मानकों पर खरी उतरे।

Leave a Reply