नई दिल्ली। पतंजलि विज्ञापन केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच में पतंजलि की ओर से एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने कहा- हमने माफीनामा फाइल कर दिया है। इसे 67 अखबारों में पब्लिश किया गया है। इस पर बेंच ने कहा- आपके विज्ञापन जैसे रहते थे, इस ऐड का भी साइज वही था? इस पर रोहतगी ने कहा- नहीं, इसमें बहुत पैसा खर्च होता है। लाखों रुपए खर्च होते हैं। कोर्ट ने कहा- ठीक है। पतंजलि आयुर्वेद ने सोमवार (22 अप्रैल) को कुछ न्यूज पेपर्स में माफीनामा प्रकाशित किया है। इसमें कहा कि पतंजलि आयुर्वेद सुप्रीम कोर्ट का पूरा सम्मान करता है। सुप्रीम कोर्ट में हमारे वकीलों ने हलफनामा पेश किया, उसके बाद हमने विज्ञापन प्रकाशित किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। भविष्य में कभी ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे।
तंजलि ने 67 अखबारों में विज्ञापन जारी कर माफी मांगी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 23, 2024
- Post category:अभी अभी / देश
You Might Also Like
कौन हैं साध्वी शैल? 30 सुंदरियों को पछाड़ जीता Miss India 2026 का खिताब, 7 लैंग्वेज पर है कमांड
जैन मुनि आचार्य विद्यानंद महाराज के 100 वर्ष: जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए PM मोदी, समारोह में जारी किया विशेष डाक टिकट और सिक्का!