उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित कांग्रेस नेता झुझार सिंह सोलंकी के घर और दुकान में अचानक आग लग गई,आग घर के पीछे पड़े स्क्रैप से शुरू हुई जिसकी लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।आगजनी की खबर लगते ही हड़कंप मच गई ,तत्काल आग की चपेट में आने वाले मकान के आसपास के रहवासी मकानों को खाली करवाया गया,वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पड़ोसी राजेंद्र राठौर ने बताया की घर के पीछे स्क्रैप पड़ा था उसी में आग लगी जिसके कारण घर के ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच गई,दमकल की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।
उज्जैन में कांग्रेस नेता के घर लगी आग

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
75 छात्र हुए निराश! इंदौर हाईकोर्ट ने NEET री-एग्जाम की अपील ठुकराई, कहा – पुनः परीक्षा जरूरी नहीं; छात्र जाएंगे सुप्रीम कोर्ट!
प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम: 3 साल में 22,500 जवान जुड़ेंगे बल में, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; नया ‘मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड’ भी बनेगा!
