भोपाल। शुक्रवार की सुबह झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन पर रोका गया और तुरंत आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन के अंदर सर्चिंग में जुट गईं। ट्रेन के हर एक बोगी को जांचा गया। सर्चिंग के लिए डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया था। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में ट्रेन में बम जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। बाद में ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। करीब 35 मिनट तक ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर खड़ी रही। मालूम हो कि बुधवार को दिल्ली के कई स्कूलों में बम की सूचना के ईमेल से अफरातफरी मच गई थी, जिसके बाद अगले दिन भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कमी देखने को मिली थी।
भोपाल में हड़कंप! झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 3, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: मध्यप्रदेश में होगा युवाओं का ‘ज्ञान महाकुंभ’, खुलेंगे 100 नए रिसर्च सेंटर; बीएससी एग्रीकल्चर को भी मिलेगा बढ़ावा!
कश्मीर में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, बनाए जाएंगे सुरक्षित क्लस्टर व्यवस्था पर जोर
