मुम्बई। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। इस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को राजस्थान से मुंबई लेकर आ रही है। यहां आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस 5 दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है। 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
सलमान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से पकड़ा 5वां आरोपी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 7, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर फूटा सोशल मीडिया का गुस्सा, सलमान की फिल्म पर क्रिटिक्स और दर्शकों के तीखे रिएक्शन्स; वर्धा नाडियाडवाला ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब!
क्या विज्ञापन ने जनता को गुमराह किया?” पान मसाला विवाद: शाहरुख-अजय-टाइगर कोर्ट में तलब, विमल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को भी नोटिस