जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितम्बर को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को देश भर में शानदार सफलता मिल रही है। 2 सितंबर से शुरू हुए राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में सिर्फ 18 दिनों में नए सदस्यों की संख्या चार करोड़ से अधिक हो गई है। इसमें यूपी एक करोड़ सदस्य बनाकर पहले नंबर पर है। वहीं, एमपी और गुजरात में 50-50 लाख सदस्य बने हैं।
बता दें, BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने X पर ट्वीट कर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के आंकड़े साझा किए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी देशभर में अब तक 4 करोड़ सदस्य बना चुकी है। इनमें उप्र एक करोड़ सदस्य बनाकर पहले नंबर पर है। एमपी और गुजरात में 50-50 लाख सदस्य बने हैं। असम में 35 लाख सदस्य बने हैं। बीएल संतोष ने ये आंकड़े जारी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें, बीजेपी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी से 10 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
वहीं, इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- भाजपा के संगठन पर्व के दौरान सदस्यता के मामले में मप्र इतिहास बनाने जा रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार मप्र के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 50 लाख सदस्यता क्रॉस हो गई है। अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल हुए हैं, 50 लाख फार्म भरे जा चुके हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है। जो हमारा टारगेट है, उस लक्ष्य से ऊपर सदस्यता होगी। उन्होंने कहा, वीडी शर्मा ने कहा- दो दिनों में माताओं, बहनों की सदस्यता का रिकॉर्ड बना है। 21 और 22 सितंबर को नौजवानों की सदस्यता का दिन होगा।