भोपाल ने रचा नया कीर्तिमान! MP की 3D रंगोली ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बनाई जगह, CM ने रंगोली पर डाले रंग

You are currently viewing भोपाल ने रचा नया कीर्तिमान! MP की 3D रंगोली ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बनाई जगह, CM ने रंगोली पर डाले रंग

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

भोपाल ने स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा है। राजधानी में विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई गई, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है। इस रंगोली का आकार 18,000 स्क्वायर फीट है और यह शौर्य स्मारक पर 225 X 80 फीट के क्षेत्र में बनाई गई है। इस भव्य और कलात्मक रंगोली में 4,000 किलोग्राम प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है, जो पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली हैं। रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चित्रकारी की गई है, जो इस कला के समृद्ध और प्रेरणादायक संदेश को दर्शाती है।

इस ऐतिहासिक रंगोली का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया, जिन्होंने इसे “भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक” बताया। रंगोली का उद्देश्य ‘संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि’ का संदेश देना था, जो युवा शक्ति मिशन का मूलमंत्र भी है।

इस भव्य रंगोली को बनाने वाली रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने इसे तीन दिन में तैयार किया। शिखा ने इस उपलब्धि के साथ 13वां विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वे अब तक 12 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं और रंगोली क्वीन के नाम से जानी जाती हैं।

शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने भोपाल ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी कला ने देश-विदेश में अपनी छाप छोड़ी है, और वह अब तक 70,000 बच्चों को कला सिखा चुकी हैं। शिखा ने नेपाल और थाईलैंड में भी उत्कृष्टता पुरस्कार जीते हैं और जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है।

सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर शिखा और उनकी टीम के कलाकारों को बधाई दी और कहा कि इस रंगोली से हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे मध्य प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करेंगे।

Leave a Reply