गौवर्धन पूजा के साथ मनेगा सोयाबीन की खरीदी का उत्सव – CM डॉ. मोहन यादव

You are currently viewing गौवर्धन पूजा के साथ मनेगा सोयाबीन की खरीदी का उत्सव – CM डॉ. मोहन यादव

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्यप्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। बता दें, राज्य सरकार किसानों की सोयाबीन 4892 रुपए में खरीदेगी। जिसके लिए प्रदेश में कुल 1400 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

हाल ही में भारतीय किसान संघ की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया की, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी का उत्सव गौवर्धन पूजा के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा।

साथ ही जन-प्रतिनिधियों और किसानों की उपस्थिति में कृषक कल्याण के फैसलों और किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूर्ण सजग है। किसान हितैषी फैसले निरंतर लिए जाएंगे, साथ ही किसानों के साथ नियमित संवाद भी होता रहेगा।

गौरतलब है की , प्रदेश के किसान सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए कराने और एमएसपी पर खरीदी की मांग को लेकर प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। जिसके बाद 10 सितंबर मंगलवार को एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार ने केंद्र सरकार को सोयाबीन की एमएसपी 4892 रुपए प्रति क्विंटल करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था । प्रस्ताव मिलने के तत्काल बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 सितंबर बुधवार को केंद्र ने इसे मंजूरी दे दी थी ।

Leave a Reply