मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा: पारे में उतार-चढ़ाव जारी, अगले 24 घंटे में और गिरेगा तापमान

You are currently viewing मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा: पारे में उतार-चढ़ाव जारी, अगले 24 घंटे में और गिरेगा तापमान

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर अपने रंग बदल रहा है। गर्मी के बढ़ते असर के बीच अचानक जेट स्ट्रीम हवाओं का प्रभाव प्रदेश पर पड़ा है, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। गुरुवार को पचमढ़ी का तापमान 23.4 डिग्री तक गिर गया। वहीं, भोपाल में यह 26.6 डिग्री, इंदौर में 27.3 डिग्री, ग्वालियर में 27.1 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और जबलपुर में 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों जैसे रायसेन, दमोह, खजुराहो और सागर में भी तापमान में गिरावट रही।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जो प्रदेश में ठंडक बढ़ा रहा है। हालांकि, शुक्रवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। उनके अनुसार, फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होंगे, जिससे तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में तापमान में और भी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। दिन में ठंडी हवाओं के साथ-साथ रात का तापमान भी और कम हो सकता है, जिससे प्रदेश भर में ठंडक का अहसास और बढ़ेगा।

आगे का मौसम: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 दिनों में तापमान में बदलाव जारी रहेगा।

  • 14 फरवरी: दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात और सुबह में ठंडक बनी रहेगी।
  • 15 फरवरी: दिन-रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Reply