जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कई शहरों में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को फरवरी में ही चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। नर्मदापुरम, खंडवा, मंडला और सिवनी सबसे गर्म शहर रहे, जबकि भोपाल और उज्जैन में भी तापमान 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, लेकिन 22-23 फरवरी से ठंड की वापसी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 19 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर 22-23 फरवरी से देखने को मिलेगा। इसके चलते दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली!
बढ़ते तापमान के कारण प्रदेश के कई शहरों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर दोपहर में जल्दी छुट्टी कर रहे हैं, ताकि बच्चों को तेज धूप से बचाया जा सके।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
📍 18 फरवरी – तापमान 1-2 डिग्री और बढ़ सकता है।
📍 19 फरवरी – दिन-रात दोनों समय गर्मी बढ़ेगी।
📍 22-23 फरवरी – ठंड का तीसरा दौर लौट सकता है, पारा फिर गिरेगा!