गणेश चतुर्थी पर्व आज, CM मोहन यादव ने सभी को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

You are currently viewing गणेश चतुर्थी पर्व आज, CM मोहन यादव ने सभी को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

गणेश उत्सव, जिसे गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है, हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उत्सव भगवान गणेश के आगमन का प्रतीक है, जो समृद्धि, ज्ञान और भाग्य के देवता माने जाते हैं। 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान, लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्तियाँ स्थापित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। गणेश उत्सव का समापन विसर्जन के साथ होता है, जिसमें भक्त गणेश जी को विदाई देते हैं।

आज 7 सितंबर को गणेश उत्सव पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, “मध्यप्रदेशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी एवं राष्ट्रीय एकात्मता के पावन प्रतीक गणेशोत्सव के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चराचर जगत पर विघ्नहर्ता, भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद बना रहे, चहुंओर सुख-समृद्धि, सौभाग्य और आनंद हो, यही कामना है।” इसी के साथ उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

Leave a Reply