गणेशोत्सव 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या ने जीएसबी गणपति पंडाल में बप्पा के किए दर्शन

You are currently viewing गणेशोत्सव 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या ने जीएसबी गणपति पंडाल में बप्पा के किए दर्शन

मुंबई | 1 सितंबर 2025

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई के प्रसिद्ध जीएसबी गणपति पंडाल पहुंचीं। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने बप्पा के दरबार में हाज़िरी लगाई। मां-बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं।


भक्ति में लीन मां-बेटी

ऐश्वर्या और आराध्या भक्तों की भीड़ के बीच बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन किया और कुछ फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


फेस्टिव लुक में दिखीं ऐश्वर्या और आराध्या

रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन पारंपरिक अंदाज़ में नजर आईं। उन्होंने सफेद रंग का एथनिक सूट पहना था, साथ ही माथे पर छोटी बिंदी और लाल लिपस्टिक उनके लुक को और निखार रही थी। खुले बालों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं।
वहीं, आराध्या पीले कुर्ता सेट में नजर आईं और मां के साथ हाथ जोड़कर बप्पा के सामने पूजा-अर्चना की।


तलाक की अफवाहों पर लगा विराम

कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि हाल ही में दोनों ने मिलकर कई बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराकर इन चर्चाओं को विराम दे दिया।

  • पहले दोनों को आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था।

  • हाल ही में एक पार्टी में ऐश्वर्या, अभिषेक, उनकी मां वृंद्या राय, अन्नू रंजन और अभिनेत्री आयशा झुलका के साथ एक ग्रुप सेल्फी में भी नज़र आए।

Leave a Reply