उज्जैन में CM यादव ने किया 91.76 करोड़ के नए ओवर ब्रिज का भूमि पूजन,22 मीटर तक चौड़ा होगा ब्रिज

You are currently viewing उज्जैन में CM यादव ने किया 91.76 करोड़ के नए ओवर ब्रिज का भूमि पूजन,22 मीटर तक चौड़ा होगा ब्रिज

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

उज्जैन के फ्रीगंज इलाके में नए शहर को पुराने शहर से जोड़ने के लिए 91.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ओवर ब्रिज का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि पूजन किया। यह ब्रिज उज्जैन के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की भीड़ और ट्रैफिक को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। बता दें, नया ब्रिज 22 मीटर चौड़ा होगा और अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित किया जाएगा। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी।

फ्रीगंज का पुराना ब्रिज आज़ादी से पहले बनाया गया था। जरूरतों के हिसाब से इसे 1980 और 1992 में चौड़ा किया गया। लेकिन 2004 में जगह की कमी के कारण एक तरफ का फुटपाथ खत्म करना पड़ा। अब यह ब्रिज अपनी उपयोगिता और यातायात दबाव को संभालने में असमर्थ हो गया है। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “उज्जैन में चल रहे विकास कार्य न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़े और व्यवस्थित प्रोजेक्ट्स जरूरी हैं।” सीएम यादव ने यह भी घोषणा की कि 21 दिसंबर को उज्जैन में बनने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन किया जाएगा। इससे शहर को नई आर्थिक और तकनीकी ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। वहीं, नया ओवर ब्रिज और अन्य विकास परियोजनाएं उज्जैन को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

Leave a Reply