झारसुगुड़ा में बोले प्रधानमंत्री मोदी ‘ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है

You are currently viewing झारसुगुड़ा में बोले प्रधानमंत्री मोदी ‘ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है

ओडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, BSNL का एक नया अवतार भी सामने आया है। BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।’ ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- ओडिशा का कला और संस्कृति के प्रति प्रेम और लगाव विश्व प्रसिद्ध है।

Leave a Reply