कटनी में रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड! 2.5 घंटे में 76.20 मीटर ओपन वेब गर्डर का सफल प्रक्षेपण, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हो गए मुरीद; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

You are currently viewing कटनी में रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड! 2.5 घंटे में 76.20 मीटर ओपन वेब गर्डर का सफल प्रक्षेपण, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हो गए मुरीद; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक काम किया है। जी हां, महज 2.5 घंटे में 76.2 मीटर लंबा ओपन वेब गर्डर सफलतापूर्वक लगाया गया। यह रिकॉर्ड तोड़ प्रक्षेपण रेलवे इतिहास में एक अहम मील का पत्थर साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस अद्भुत प्रक्रिया के बारे में, जिसे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सराहा है।

कटनी में जो ग्रेड सेपरेटर का काम चल रहा है, वह 34 किमी लंबी रेलवे लाइन का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में 16 किमी का अपग्रेड सेपरेटर और 18 किमी का डाउन ग्रेड सेपरेटर बिछाया जा रहा है। इसे उड़ता जंक्शन के नाम से भी जाना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह एशिया का सबसे लंबा ग्रेड सेपरेटर है। कंपनी ने रेलवे ट्रैक के दोनों सिरों को जोड़ने के लिए ओपन वेब गर्डर का इस्तेमाल किया है, जो खासकर नदियों या अवसादों के ऊपर रेल लाइन बिछाने में मदद करता है। इस 76.20 मीटर लंबे गर्डर का सफल प्रक्षेपण सिर्फ 2.5 घंटे में किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अब, जब इतने बड़े काम को इतनी जल्दी किया जाता है, तो उसकी सराहना तो बनती है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और इसे भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘रिकॉर्ड 2.5 घंटे में कटनी में रेल के ऊपर 76.20 मीटर ओपन वेब गर्डर का सफल प्रक्षेपण हुआ है।’

बता दें, इस परियोजना के पूरा होने से कटनी में स्थित 5 जंक्शन और स्टेशनों से ट्रेनों के वर्कलोड में भी भारी कमी आएगी। इसका असर यात्रियों की सुविधाओं पर भी पड़ेगा, क्योंकि ट्रेनें अब पहले से ज्यादा सुगमता से चलेंगी।

Leave a Reply

ten − eight =