उज्जैन की IT कंपनी ईवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के आईडिया ने सिंहस्थ हैकेथॉन के फाइनल राउंड में बनाई जगह
देश विदेश से आए 1700 से अधिक आईडिया, उज्जैन का गौरव ईवे आईटी सॉल्यूशन टॉप 36 में चयनित
उज्जैन। उज्जैन की आईटी कंपनी ईवे आईटी सॉल्यूशन ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। देश और विदेश से आए 1700 से अधिक आइडियाज़ में से केवल 36 सर्वश्रेष्ठ आइडिया ही सिंहस्थ हैकेथॉन के फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए और इनमें उज्जैन की टीम ईवे ने अपनी जगह बनाकर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा सिंहस्थ हैकेथॉन को लेकर आईडिया मांगे थे जिसमें देश, विदेश से अलग-अलग लोगों द्वारा लगभग 1700 आईडिया प्राप्त हुए। इनमें 36 आईडिया और इनके प्रोटोटाइप को शॉर्ट लिस्ट किया गया। जिसमें उज्जैन की टीम ई-वे ने फाईनल राउंड में टॉप 36 सिक्स में अपनी जगह बनाई।
फाईनल राउंड अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस एज्यूकेशन एंड रिसर्च सेंटर (IISER) भोपाल में आयोजित हो रहा है। इसके पहले के राउंड ऑनलाईन रहे, फाईनल राउंड में गूगल, माईक्रोसॉफ्ट, ओरेकल जैसी कंपनी के प्रोफेशनल्स जूरी सदस्य है, जो श्रेष्ठ आईडिया को चयन करेंगे। इनमें प्रथम को 8 लाख, द्वितीय को 5 लाख और तीसरे को 3 लाख का पुरस्कार भी प्राप्त होगा। इसके अलावा सभी आईडिया का उपयोग भी आम जन को सिंहस्थ का अनुभव सुगम बनाने हेतु किया जाएगा।