महिलाओं को मिलेगा पेट्रोल पंपों पर काम करने का मौका! MP के ग्वालियर में शुरू हुई ‘शक्ति दीदी’ योजना, अब महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर…

You are currently viewing महिलाओं को मिलेगा पेट्रोल पंपों पर काम करने का मौका! MP के ग्वालियर में शुरू हुई ‘शक्ति दीदी’ योजना, अब महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर…

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज एक नई शुरुआत हो रही है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। दरअसल, यहाँ गुरुवार को “शक्ति दीदी” अभियान की शुरुआत हुई। इस अनूठी योजना के तहत, महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में शुरू की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान की शुरुआत आज दोपहर 1 बजे शहर के पांच पेट्रोल पंपों पर हुई, जहां अब वाहनों में ईंधन भरने की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में होगी। इस मौके पर कलेक्टर रुचिका चौहान भी वहां मौजूद थीं।

बता दें, इस अभियान के तहत महिला कर्मचारियों को न केवल तय वेतन मिलेगा, बल्कि उन्हें बीमा और भविष्य निधि का भी फायदा होगा। इसके अलावा, उन्हें यूनिफॉर्म भी दी जाएगी। महिला फ्यूल वर्कर्स के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय तय किया जाएगा। इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्ती और निगरानी का भी इंतजाम रहेगा। यह योजना महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply