नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली सरकार पर अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह बसपा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। बुधवार को वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। यह राजकुमार आनंद वहीं हैं, जो दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। जब केजरीवाल जेल में थे, तब इन्होंने आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पार्टी से बाहर आ गए थे और बीएसपी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद बीएसपी ने इन्हें नई दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया। हालांकि बीएसपी का दिल्ली में जनाधार नहीं हैं। इस तरह वह मुकाबले से पहले ही बाहर हो गए।
आप के विधायक और पूर्व मंत्री समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल
![You are currently viewing आप के विधायक और पूर्व मंत्री समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/07/आप-के-विधायक-और-पूर्व-मंत्री-समेत-कई-पार्षद-भाजपा-में-शामिल.webp)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 10, 2024
- Post category:अनदेखा राजनीति / अभी अभी / देश / पॉपुलर
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article सरकारी कंपनी इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन (IMPCL) के लिए मैनकाइंड फार्मा और बैद्यनाथ आयुर्वेद ने दिलचस्पी दिखाई](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2023/11/medicine-300x200.jpg)
सरकारी कंपनी इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन (IMPCL) के लिए मैनकाइंड फार्मा और बैद्यनाथ आयुर्वेद ने दिलचस्पी दिखाई
![Read more about the article Haryana: फतेहाबाद के करनौली गांव में BJP उम्मीदवार Ashok Tanwar के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, किसानों ने नारे लगाए](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_47-300x175.jpg)
Haryana: फतेहाबाद के करनौली गांव में BJP उम्मीदवार Ashok Tanwar के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, किसानों ने नारे लगाए
![Read more about the article Haryana Assembly Elections 2024: ‘Haryana के MNREGA मजदूरों को देश में सबसे अधिक दैनिक वेतन मिलेगा’, Deependra Hooda ने बड़ा वादा किया](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_46-1-300x175.jpg)