भोपाल। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत एमपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। कुछ हिस्सों में आज और कल गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार है। प्रदेश में 2 दिन 37 डिग्री से 42 डिग्री तक तापमान रहने के आसार है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी…
![You are currently viewing प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी…](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/04/MP-Mosam-Update.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 27, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article ईडी का बड़ा एक्शन: सौरभ शर्मा के तीन शहरों में स्थित ठिकानों पर एक साथ ED की रेड! भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सर्चिंग जारी….](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/12/Declaration-3-300x180.jpg)
ईडी का बड़ा एक्शन: सौरभ शर्मा के तीन शहरों में स्थित ठिकानों पर एक साथ ED की रेड! भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सर्चिंग जारी….
![Read more about the article वीर बाल दिवस: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/12/GftGRK4aQAA13Ui-200x300.jpg)
वीर बाल दिवस: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
![Read more about the article महिलाओं को मिलेगा पेट्रोल पंपों पर काम करने का मौका! MP के ग्वालियर में शुरू हुई ‘शक्ति दीदी’ योजना, अब महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर…](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2025/01/Capture.jpg)