भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 अप्रैल के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, बैतूल, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभवाना जताई गई है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में एक बार फिर बादल छाने लगे हैं। जिससे कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा। जिसके चलते गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं रविवार देर शाम भी भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में 25 अप्रैल के बाद 2 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।
बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट
![You are currently viewing बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/04/weather_forcast-2.webp)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 22, 2024
- Post category:अभी अभी / मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article 6 जनवरी को लॉन्च होगा एथर का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/01/ather-450X-300x225.jpg)
6 जनवरी को लॉन्च होगा एथर का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
![Read more about the article ब्याज दरों में लगातार आठवीं बार बदलाव नहीं:लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी, RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/06/rbi-300x171.webp)
ब्याज दरों में लगातार आठवीं बार बदलाव नहीं:लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी, RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी
![Read more about the article मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही मानसून ट्रफ, अगले 4-5 दिन कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान; सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों में अलर्ट](https://jantantra24x7.in/wp-content/uploads/2024/09/IMAGE_1712985228-300x169.webp)