‘गाड़ी में AC नहीं चलाता…’, जेब में प्याज लेकर क्यों घूम रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया? Video

You are currently viewing ‘गाड़ी में AC नहीं चलाता…’, जेब में प्याज लेकर क्यों घूम रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया? Video

 शिवपुरी में आयोजित एक जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. भीषण गर्मी के बीच उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने सभा में मौजूद लोगों को चौंकाने के साथ-साथ मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया. सिंधिया ने प्याज को गर्मी से बचाव का आसान और देसी उपाय बताते हुए कहा कि वह खुद भी हमेशा अपनी जेब में प्याज रखते हैं.

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए जेब से प्याज निकालकर दिखाया और कहा आजकल के आधुनिक युग में लोग हर समय मोबाइल फोन लेकर चलते हैं, लेकिन मैं अपने साथ प्याज रखता हूं. 50-51 डिग्री की गर्मी में भी इससे शरीर को ठंडक मिलती है और कोई परेशानी नहीं होती. उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी और उत्सुकता का माहौल बन गया.

जेब में हमेशा रखता हूं प्याज: सिंधिया

सिंधिया ने आगे कहा कि वह अपनी कार में एसी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि पारंपरिक तरीकों पर भरोसा करते हैं. मैं बस अपनी जेब में प्याज रखता हूं, यही मेरे शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करता है. उनके इस बयान को सुनकर लोग हैरान भी हुए और कुछ ने इसे देसी ज्ञान का उदाहरण बताया.