Bhopal: नौवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ था झगड़ा

You are currently viewing Bhopal: नौवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ था झगड़ा

राजधानी भोपाल के चूनाभट्टी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मामूली से विवाद की वजह से 9वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली. जानकारी के अनसार बालिका और उसके भाई के बीच कूलर के सामने लेटने को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके कुछ देर बाद ही 14 साल की बच्ची फांसी के फंदे पर झूल गई है. आइए जानते है पूरा मामला?

कूलर के सामने सोने को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल भीषण गर्मी में दोनों बच्चे कूलर के सामने लेटने की जिद पकड़े हुए थे. इसी को लकेर दोनों भाई-बहन में झगड़ा हो गया. झगड़े के कुछ दे बार लड़की फांसी पर लटकी मिली. परिजन तुरंत उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जानकारी दी है कि चूनाभट्ठी निवासी आशा चौधरी जिसकी उम्र 14 साल है एक निजी स्कूल में कक्षा 9 वीं की छात्रा थी.

पिता का पहला हो चुका था निधन

आशा के पिता का पहले ही निधन हो चुका था. परिवा में मां और बड़ा भाई है. घर को चलाने की जिम्मादारी मां के कंधो पर है इसलिए वह एक बुटीक में नौकरी करती है. घटना के समय मां काम पर गई हुई थीं और घर में केवल आशा तथा उसका 18 वर्षीय भाई मौजूद थे. रविवार शाम करीब चार बजे दोनों भाई-बहन कूलर के सामने आराम कर रहे थे.

बाल कटवाने गया था भाई

दोनों के बीच कूलर के सामने सोने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद भाई बाल कटवाने बाहर चला गया. करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। आशी कमरे में फंदे पर लटकी मिली. नाभट्ठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.